दुनिया का पहला अनोखा मामला जहां तीन लिंग के साथ पैदा हुआ बच्चा, डॉक्टर भी रह गए हैरान

इस दुनिया में हर सेकंड कई बच्चे जन्म लेते हैं जिनमें से कुछ मामले विचित्र नजर आते हैं। दुनिया का एक ऐसा ही अनोखा मामला इराक से सामने आया हैं जो कि अपनेआप में विचित्र हैं। यहां एक बच्चा तीन लिंगों के साथ पैदा हुआ। इस मामले के सामने आने के बाद डॉक्टर्स भी हैरान रह गए क्योंकि यह पहला बच्चा है जो तीन लिंगों के साथ पैदा हुआ। इसे मेडिकल की भाषा में ट्रिपहेलिया कहते हैं। डेली मेल के मुताबिक, ऐसा ही एक मामला भारत में सामने आया था। जहां एक लड़के के तीन लिंग थे। चूंकि यह मेडिकल जर्नल में दर्ज नहीं किया गया था, इसलिए उसे पहले मामले के रूप में नहीं देखा गया।

डाक्टरों ने सर्जरी करके बच्चे के दो अतिरिक्त लिंगों को हटा दिया। उन तीन लिंगों में केवल एक ही कार्यशील था। डॉक्टरों को जांच में पता चला था कि उसके दो और लिंग उभर रहे हैं जबकि एक लिंग की जड़ के पास से निकल रहा था, दूसरा अंडकोश के नीचे स्थित है। डॉक्टरों ने कहा कि 50 से 60 लाख लड़कों में से एक का जन्म एक से अधिक लिंग के साथ होता है। 100 से ज्यादा मामले दो लिंग के साथ पैदा हुए बच्चों के नाम दर्ज हैं। शुरू में लड़के के माता-पिता उसके अंडकोश में सूजन के कारण उसे अस्पताल ले गए, लेकिन जब वह डॉक्टरों के पास पहुंचा तो देखा कि लड़के के पास दो अतिरिक्त लिंग थे।