SHOCKED! ये बातें जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

यह दुनिया अपनेआप में कई रोचक किस्सों से भरी हुई हैं जिसमें कई चीजें ऐसी पाई जाती हैं जिनपर विश्वास कर पाना बहुत मुश्किल होता हैं। कई वास्तविक चीजें ऐसी होती हैं जिनसे हम अनजान होते हैं और पता चलने पर हक्के-बक्के रह जाते है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हैरानी में डाल देगी। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

भारत में इन नेताओं के बेटे-बेटियों की शादी में बह गए करोड़ों रुपये

इस सम्राट को माना जाता था जीता जागता भगवान, मौत बनी रहस्य

- कुत्तों को जानवरों में सबसे आज्ञाकारी और वफादार माना जाता है। ये बहुत जल्दी इंसानों की सिखाई बातों को समझ लेते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुत्ते लगभग 165 शब्दों की शब्दावली को पहचानना सीख सकते हैं, जिसमें अंग्रेजी के कई शब्द शामिल हैं।

- आपको जानकर हैरानी होगी कि धरती पर मौजूद सभी चींटियों का कुल वजन इंसानों के कुल वजन के बराबर है।

- अक्सर आप देखते होंगे कि छोटे बच्चे जो होते हैं, वो सवाल बहुत पूछते हैं। शायद आप इसे काउंट न करते हों, लेकिन एक शोध के मुताबिक, बच्चे एक दिन में करीब 300 सवाल पूछते हैं।

- क्या आपको पता है कि मधुमक्खियां कभी-कभी दूसरी मधुमक्खियों को ही डंक मार देती हैं? जी हां, यह हैरानी करने वाली बात तो है, लेकिन बिल्कुल सच है।

- चिली में अटाकामा रेगिस्तान को धरती के सबसे पुराने रेगिस्तानों में से एक माना जाता है। यह सबसे सूखा भी है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यहां हजारों सालों से बारिश की एक बूंद तक नहीं पड़ी है। इस रेगिस्तान को मंगल ग्रह की सतह के समान माना जाता है।

- कोआला एक ऐसा जानवर है, जिसके फिंगरप्रिंट्स बिल्कुल इंसानों के जैसे होते हैं। ये इतने मिलते-जुलते होते हैं कि कई बार तो फिंगरप्रिंट्स पहचानने वाले विशेषज्ञ भी धोखा खा जाते हैं।