मच्छर उन लोगों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है जिन्होनें अभी केला खाया हो, जानें इनसे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में

बरसात का मौसम है और सभी तरफ मच्छरों का आतंक फैला हुआ हैं। मच्छर खून चूसकर आपको बीमार कर देते हैं जिससे इस मौसम में बचना बहुत जरूरी होता हैं। ये छोटे-छोटे मच्छर अपने आतंक से बड़े-बड़े इंसान को डरा कर रखते हैं। इन मच्छरों से जुड़े कई हैरान करने वाले रोचक तथ्य है जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। आज हम आपको मच्छरों से जुड़े रोचक तथ्यों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- मच्छर इंसान की सांस भी सूंघ सकते है, ये 75 feet दूर से CO2 सूंघ लेते है।
- केवल मादा मच्छर (female mosquito) ही खून चूसती है, नर मच्छर तो शाकाहारी होते है।
- मच्छर अपने एक बार के डंक से 0.001 से 0.1 मिलीलीटर तक खून चूसते है।
- मच्छर सिर्फ आपको काटते ही नही है बल्कि खून चूसने के बाद आपकी त्वचा पर पेशाब भी कर देते है।
- यदि मच्छरों को खून ना मिले तो ये नए बच्चे नही पैदा कर सकते।

- मच्छर के पंख एक सेकंड में 500 बार फड़फड़ाते है।
- मच्छर अपने वजन से तीन गुना ज्यादा खून चूस सकते है।|
- 1,200,000 मच्छर आपका पूरा खून चूस जाएंगे।
- ‘O’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा मच्छर काटते है।
- मच्छर उन लोगों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है जिन्होनें अभी-अभी केला खाया है।
- आइसलैंड अकेला ऐसा देश है जहाँ मच्छर नही पाए जाते।
- इतिहास में हुए सभी युद्धों से ज्यादा मौतें मच्छरों के काटने से हुई है।