यूक्रेन के लोग एक समय खाने लगे थे इंसान का मांस, जानें यहां से जुड़ी अन्य रोचक जानकारी

पूर्वी यूरोप में स्थित यूक्रेन को अपनी प्राचीनता और ख़ूबसूरती के लिए जाना जाता हैं। यूक्रेन अपनी खासियत के चलते पूरी दुनिया में आकर्षण बना हुआ हैं। लेकिन जितना आकर्षक यह देश हैं उतनी ही आकर्षक और रोचक है यहां की बातें। कीव यहाँ की राजधानी होते हुए भी 'खूबसूरत महिलाओं का शहर' के नाम से ज्यादा जाना जाता हैं। तो आइये जानते हैं यूक्रेन से जुड़ी अनोखी बातों के बारे में।

- 1932-33 में यूक्रेन (तब यूक्रेन सोवियत संघ का हिस्सा था) में भयंकर अकाल पड़ा था, जिसमें लाखों लोग मारे गए थे। कहते हैं कि अकाल के दौरान इतनी भूखमरी फैली थी कि इंसान ही इंसान का मांस खा जा रहे थे। तब लगभग 2500 लोगों को नरभक्षण के लिए गिरफ्तार किया गया था।

- आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे गहराई में बना रेलवे स्टेशन यूक्रेन में ही स्थित है, जिसे 'आर्सेनल्ना मेट्रो स्टेशन' के नाम से जाना जाता है। यह स्टेशन जमीन से 105.5 मीटर यानी 346 फीट की गहराई में स्थित है।

- अधिकतर देशों में कपल शादी के वक्त बाएं हाथ में वेडिंग रिंग पहनाते हैं जबकि यूक्रेन में ऐसा नहीं है। यहां के लोग ठीक इसके उलट दाएं हाथ में वेडिंग रिंग पहनाते हैं। यह यहां की परंपरा में शुमार है।

- भले ही शराब को दुनियाभर के कई देशों में गलत माना जाता हो, लेकिन यहां के लोगों के लिए शराब पीना किसी परंपरा से कम नहीं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में शराब के खपत के मामले में यूक्रेन छठे स्थान पर है। अगर आंकड़ों में देखें तो यहां प्रति व्यक्ति हर साल लगभग 14 लीटर की दर से शराब की खपत होती है।

- यूक्रेन के लोगों को संगीत से भी बहुत लगाव है। यहीं वजह है कि दुनिया का सबसे लंबा संगीत वाद्ययंत्र इसी देश में बनता है। यह लकड़ी से बनाए गए सींग के आकार का होता है, जिसे 'ट्रेंबिटा' कहा जाता है।