अंतरिक्ष से जुड़ी ये रोचक बातें कर देगी आपको हैरान

अंतरिक्ष एक बहुत बड़ा विषय है जिसके कई पहलू आज भी अनसुलझे हैं और रहस्य हैं। इंसान जब भी इसके बारे में कुछ जानता है तो रहस्य की एक और नई परत सामने आ जाती हैं। हांलाकि अंतरिक्ष से जुड़े कई ऐसे रोचक किस्से हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको इस कड़ी में अंतरिक्ष यात्रियों से जुड़ी कुछ हैरान कर देने वाली बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं उनके बारे में।

- शायद आपको यह पता नहीं होगा कि साल 1969 के अपोलो मिशन में ऑरेंज फ्लेवर वाले एक ड्रिंक को चांद पर ले जाया गया था। दरअसल, यह पहला मिशन था, जिसमें इंसानों ने पहली बार चांद की धरती पर कदम रखा था।

- रूस की वलेंटीना तेरेशकोवा पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थीं। उन्होंने रूस की राजधानी मॉस्को से अंतरिक्ष यान वोस्टोक 6 में अपना सफर शुरू किया था।

- जॉन ग्लेन दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे, जो अंतरिक्ष में गए थे। उस वक्त उनकी उम्र 77 साल थी। तीन बार पृथ्वी की परिक्रमा कर चुके ग्लेन अंतरिक्ष में जाने वाले अमेरिका के तीसरे अंतरिक्ष यात्री थे।

- भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हैं, जो अंतरिक्ष में 188 दिन रुकी थीं। वह अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला के तौर पर भी विख्यात हैं।