आपको हैरान कर देंगे जॉर्डन देश से जुड़े ये रोचक तथ्य

इस दुनिया में कई जगहें ऐसी हैं जो अपने अनोखेपन और विशेषता के लिए जानी जाती हैं। वहीँ कई जगहें ऐसी हैं जो अपनी रोचकता के लिए जानी जाती हैं। आज इस कड़ी में हम बात कर रहे हैं जॉर्डन देश की जिसे हेशमाइट किंगडम ऑफ जॉर्डन भी कहा जाता है। इसका ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तान से घिरा हुआ है। आज हम आपको जॉर्डन देश से जुड़े रोचक तथ्य की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देंगे। तो आइये जानते हैं इन तथ्यों के बारे में।

जॉर्डन में दुनिया के सात नए अजूबों में से एक पेट्रा मौजूद है, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूचा में भी शामिल है। दरअसल, पेट्रा एक प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल है, जो करीब 300 ईसा पूर्व में नाबाटन साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। जॉर्डन में फिलहाल किंग अब्दुल्ला द्वितीय का शासन है।

'जबल उम्म एड दमी' जॉर्डन का सबसे ऊंचा पर्वत है, जिसकी ऊंचाई 1,854 मीटर है। वहीं इस देश की सबसे लंबी नदी जॉर्डन नदी है, जो 251 किलोमीटर लंबी है जबकि यहां की सबसे बड़ी झील 'सी ऑफ गैलिली' है जो 166 वर्ग किलोमीटर में फैली है।

जॉर्डन के रेगिस्तान में कुछ रहस्यमय और विशाल आकृतियां बनी हुई हैं, जो सीरिया से लेकर जॉर्डन और सऊदी अरब तक फैली हुई हैं। इन रहस्यमय आकृतियों को 'अजरक ओएसिस व्हील' कहा जाता है। माना जाता है कि इन आकृतियों को करीब 8500 साल पहले बनाया गया होगा। हालांकि इसके बारे में कोई पुख्ता प्रमाण मौजूद नहीं है। इन्हें क्यों बनाया गया था, ये भी किसी को नहीं पता।

जॉर्डन में टीवी पर अरबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कार्यक्रम प्रसारित होते हैं। इस देश की सबसे खास बात ये है कि यहां की जनता को केबल टीवी देखने की आजादी है जो कई अरब देशों में नहीं है।