यहां पत्नी के वजन बराबर दी जाती हैं बीयर, जानें फिनलैंड से जुड़ी रोचक बातें

हर क्षेत्र अपनी विशेषताओं के लिए जाना जाता हैं जिनकी वजह से वह पूरी दुनिया में प्रसिद्द होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक लाख 87 हजार से भी ज्यादा झीलें हैं जिसके चलते इसे 'झीलों का देश' भी कहा जाता हैं। हम बात कर रहे हैं फिनलैंड की।आज इस कड़ी में हम आपके लिए फिनलैंड से जुड़ी कुछ ऐसी रोचक जानकारी लेकर आए हैं जो हैरानी में डालने वाली हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- यहां पत्नियों को पीठ पर उठाकर दौड़ने की एक विश्व स्तरीय प्रतियोगिता होती है। इस प्रतियोगिता में जो भी व्यक्ति जीतता है, उसे उसकी पत्नी के वजन के बराबर बीयर पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। यह पूरी दुनिया में शायद सबसे अनोखी प्रतियोगिता है।

- फिनलैंड का मौसम बहत ही सुहावना और मनमोहक है। गर्मियों के मौसम में यहां रात के 10 बजे तो ऐसा लगता है जैसे अभी-अभी शाम हुई हो। वहीं ठंड के मौसम में यहां दिन में अधिकांश अंधेरा ही होता है। सिर्फ दोपहर में ही कुछ समय के लिए सूर्य देव के दर्शन हो पाते हैं, वो भी कभी-कभी।

- यहां 'टोर्नियो' नाम का एक बेहद ही अनोखा गोल्फ का मैदान है, जिसका आधा भाग फिनलैंड में और आधा स्वीडन में पड़ता है। इस गोल्फ कोर्स में कुल 18 होल्स हैं, जिसमें से नौ फिनलैंड में और बाकी के नौ स्वीडन में हैं। यहां अक्सर लोग खेलते-खेलते एक देश से दूसरे देश में पहु्ंच जाते हैं।

- फिनलैंड का सबसे दिलचस्प कानून ये है कि यहां ट्रैफिक चालान लोगों की तनख्वाह के हिसाब से काटे जाते हैं। हालांकि इसका गलत फायदा भी लोगों ने खूब उठाया, क्योंकि लोग जानबूझकर ट्रैफिक पुलिस से अपनी तनख्वाह कम बताते थे, ताकि उनका चालान कम का काटा जाए।