शायद ही जानते होंगे आप ये हैरान करने वाले रोचक तथ्य

यह दुनिया कई ऐसे रोचक और हैरान करने वाले तथ्यों से भरी हैं जिनके बारे में कई लोग आज भी अनजान है और जानकर भी उन पर विश्वास कर पाना मुश्किल होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- शुतुरमुर्ग एक ऐसा पक्षी है, जो उड़ नहीं सकता। यह पक्षियों की सबसे बड़ी जीवित प्रजातियों मे से है और किसी भी अन्य जीवित पक्षी प्रजाति की तुलना में मादा शुतुरमुर्ग सबसे बड़े अंडे देती है। आपको शायद ही ये पता होगा कि शुतुरमुर्ग की आंखें उसके दिमाग से भी बड़ी होती हैं।

- आपने कई बार पानी की बोतल खरीदी होगी और उसपर लिखी एक्सपायरी डेट भी देखी होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि बोतल पर जो एक्सपायरी डेट लिखी होती है, वो पानी की नहीं बल्कि बोतल की होती है। पानी तो खराब ही नहीं होता है।

- आज चीन भले ही कुंग-फू कला में महारत हासिल कर चुका है, लेकिन उसे यह कला सिखाने वाला एक भारतीय था, जिसका नाम था बोधिधर्म। उन्हें बोधिधर्मन भी कहा जाता है। कहते हैं कि वह बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए चीन गए थे, जहां उन्होंने कई लोगों को अपना शिष्य बनाया और उन्हें प्राचीन युद्ध कला 'कलरी पट्टू' सिखाई। बाद में इसी 'कलरी पट्टू' को स्थानीय भाषा में कुछ बदलावों के साथ कुंग-फू नाम दिया गया।

- दुनिया की सबसे बड़ी मछलियों में से एक व्हेल को तो आपने देखा ही होगा। वैसे तो इनका वजन 1400 किलो के आसपास होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सैकड़ों टन वजनी ब्लू व्हेल के दिल का वजन करीब 181 किलो होता है।