क्रिसमस के पर्व से जुड़ी ये रोचक बातें शायद ही जानते होंगे आप

क्रिसमस के त्यौंहार को बस एक ही दिन बचा हैं। हर साल 25 दिसंबर को इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस दिन सांता क्लॉज का अपना अलग ही महत्व है और बच्चे गिफ्ट,चॉकलेट और खिलौनों लेने के लिए सांता क्लॉज को बहुत पसंद करते हैं। क्रिसमस के त्यौहार में केक का खास महत्व है और इस दिन लोग एक-दूसरे को केक खिलाकर पर्व को मनाना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको क्रिसमस पर्व से जुड़ी कुछ ऐसी रोचक जानकारी देने जा रहे हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

- आपको बता दें कि दुनिया भर में क्रिसमिस सैलिब्रेशन 25 दिसंबर को की जाती है लेकिन जर्मनी में 24 दिसंबर को ही इससे जुड़े समारोह मना लिए जाते हैं।

- कहा जाता है ईसा मसीह के जन्म की कोई वास्तविक तारीख का प्रमाण या तथ्य नहीं है लेकिन फिर भी 25 दिसंबर को लोग बहुत खुशी के साथ मनाते हैं और इस दिन गिरिजा घरों में प्रार्थना भी की जाती है।

- आपको बता दें कि सांता क्लॉज की कहानी का ईसा मसीह के जन्म के साथ कोई संबंध नहीं है लेकिन फिर भी इन्हें क्रिसमस का पिता कहते हैं।

- चौथी सदी में तुर्किस्तान के मीरा नामक शहर के बिशप संत निकोलस के नाम पर सांता क्लॉकज का चलन शुरू हुआ था और वह इस दिन गरीब बच्चो को तोहफे और मीठाइयां देते थे। तभी से अब तक इस दिन सांता क्लॉज बनाते हैं।

- ब्रिटेन में क्रिसमस का अगला दिन बॉक्सिंग डे होता है और इसे फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहते हैं।

- क्रिसमस ट्री को खूब पवित्र मानते है और यू।एस में हर साल 24 दिसम्बर के दिन 1850 से ज्यादा मात्रा में ये ट्री बेचते हैं।

- अमेरिका में हर साल 20 हजार से भी ज्यादा सांता क्लॉज बनते है जो बच्चों को गिफ्ट्स देते हैं।