आराम के लिए हाथी का बच्चा चूसता है अपनी सूँड, जानें इनसे जुड़े अन्य रोचक तथ्य

आपने वह फिल्म तो देखी ही होगी हाथी मेरे साथी जो कि लोगों द्वारा बहुत ही पसंद की गई थी। इस फिल्म में एक हाथी और इंसान की दोस्ती दिखाई गई थी। हमारे देश में हाथी को पर्यटन के लिहाज से सवारी के रूप में भी काम में लिया जाता हैं। आज हम आपके लिए इस विशालकाय हाथी से जुड़े रोचक तथ्यों की जानकारी लेकर आए हैं जो कि आपको चौंका देंगे। तो आइये जानते हैं हाथी से जुड़े ये रोचक और मजेदार तथ्य।

- हाथी लेट कर नही ब्लकि खड़े होकर ही सोते हैं।

- हाथीयों में यौवन अवस्था(सेक्स करने की उम्र) आमतौर पर 13 जा 14 साल की आयु में आ जाती है।

- एक हाथी पानी की गंध को 4.5 किलोमीटर की दुरी से सूंघ सकता है।

- हाथी एक एकलौता जानवर है जो कि कूद नही सकता और जिसके चार घुटने होते है।

- अगर किसी झुंड का एक हाथी मर जाए तो सारा झुंड अजीब-अजीब तरह से गरज़ कर शौक मनाता है।

- हाथी साफ सुथरा रहना पसंद करते हैं और हर रोज नहाते हैं।

- इतने बड़े कान होने के बाद बावजूद भी हाथी की सुनने की समता कम होती है।

- हाथीयों का जीवन काल औसतन हम मनुष्यों की तरह 70 साल तक का ही होता है।

- हाथी दिन के 16 घंटे सिर्फ खाने में ही बिता देते हैं।

- हाथी लगभग एक दिन में 120 किलो तक भोजन खा जाते हैं।

- एक हाथी का बच्चा अक्सर आराम के लिए अपनी सूँड चुसता है।

- शेर को भले ही जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन वह हाथी से पंगा लेने से हमेशा बचता है।