शायद ही जानते होंगे आप कुत्तों से जुड़ी ये रोचक बातें, कुछ तो आपको चौंका देगी

आज के समय में देखा जाता हैं कि अधिकतर घरों में पालतू जानवर के रूप में कुत्ते को पाला जाता है और उसे बड़े प्यार से रखा जाता हैं। जानवरों में कुत्ते को सबसे ज्यादा पालतू माना जाता हैं। आज हम आपको इस कड़ी में कुत्तों से जुड़ी रोचक और अनसुनी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो बेहद ही चौकाने वाली हैं। तो आइये जानते हैं कुत्तों से जुड़ी इस रोचक और विचित्र जानकारी के बारे में।

- दस साल से ज्यादा की उम्र पार कर जाने वाले 50 प्रतीशत कुत्ते कैंसर की वजह से मरते हैं।
- कुत्तों के सुंघने की क्षमता मनुष्यों से 10 हज़ार गुणा ज्यादा होती है।
- हिटलर की नाज़ी सेना ने कुत्तों को बोलने और पढ़ने की ट्रेनिंग देने की कोशिश की, पर असफल रहे।
- चीन में हर रोज़ 30 हज़ार कुत्तों को मीट और उनकी छाल के लिए मार दिया जाता है।
- अगर कुत्ते अपनी पूछ दाईं और (Right Side) हिलाते है तो इसका मतलब है कि वह खुश है, पर यदि वह अपनी पूछ को बाईं और हिलाए तो समझ लेना चाहिए कि वह गुस्से में हैं।
- मनुष्यों ने लगभग 30 हज़ार साल पहले कुत्तों को पालतु जानवरों के रूप में अपने साथ रखना शुरू किया था।
- किसी समय कुत्तों और भेड़ियों के पूर्वज़ एक ही थे। इसी कारण से आज भी दोनों प्रजातियों का DNA 99.9% मिलता है।
- दुनिया के सबसे बूढ़े कुत्ते Maggie की मौत 30 साल की उम्र में हुई थी। उसका जन्म ऑस्ट्रेलिया में साल 1986 में हुआ था और 14 अप्रैल 2016 को उसकी मौत हो गई थी।
- कुत्तों के खून 13 प्रकार के होते है जबकि मनुष्यों के खून सिर्फ चार प्रकार (O, A, B, AB) के होते हैं।
- एक औसत कुत्ता 2 साल के बच्चे जितना बुद्धिमान होता है और उसे 150 शब्द समझने सिखाए जा सकते हैं।

- अंतरिक्ष में जाने वाला सबसे पहला जानवर एक कुतिया थी जिसका नाम लैका (Laika) था। लैका को 3 नवंबर 1957 को सोवियत संघ (रूस) द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया था पर अंतरिक्ष यान में अत्याधिक गर्मी की वजह से उसकी मौत हो गई।
- कुत्तों की नाक और पंजे ही केवल ऐसा अंग है जिन्हें पसीना आता है।
- कुत्ते भी मनुष्यों की तरह सपने देख सकते हैं। कभी आप एक कुत्ते को सोते देखे। वह अपने पैर इस तरह से हिला रहा होगा जैसे किसी का पीछा कर रहा हो। नीचे एक वीडीयो में कुछ कुत्तों को सपना देखते हुए दिखाया गया है।
- अगर कुत्ते चॉकलेट खा ले तो उनकी मौत भी हो सकती है।
- अमेरिकी लोग कुत्ते पालने के सबसे ज्यादा शौकीन है, वहां करीब 7 करोड़ घरों में पालतु कुत्ते हैं।
- अगर धरती का चुंबकीय क्षेत्र (Magnetic field) स्थाई हो तो कुत्ते उत्तर – दक्षिण दिशा में खड़े होकर पेशाब करते हैं।