नाजका लाइन्स: विचित्र जगह जो अपनेआप में हैरान करने वाली, बना हुआ है आज भी रहस्य

आपने आजतक इंसानों द्वारा बनाई गई ऐसी कई मूर्तियाँ और जमीन पर बनी आकृतियाँ तो देखी ही होगी जो अपनेआप में आकर्षक और खूबसूरत हो। लेकिन आज हम आपको जिन आकृतियों के बारे में बताने जा रहे हैं वे बहुत ही विशाल हैं और इंसानों द्वारा नहीं बनाई गई हैं। अब यह राज आज भी बना हुआ हैं कि ये आकृतियाँ बनाई किसने हैं जिसके चलते ये बेहद रहस्यमयी बनी हैं। हम बात कर रहे हैं नाजका लाइन्स रेगिस्तान की जो दक्षिणी पेरू में स्थित हैं। तो आइये जानते है इन अनोखी आकृतियों के बारे में।

पेरू में स्थित इस रेगिस्तान पर ऐसी कई सारी आकृतियां बनी हुई हैं, जिसे देखकर आप हैरान हो सकते हैं। इनमें से कुछ आकृतियां इंसानों, पौधों और जानवरों की मालूम पड़ती हैं। इसके अलावा रेगिस्तानी सतह पर सीधी रेखाएं भी दिखाई पड़ती हैं।

ऐसा माना जाता है कि ये रेखाएं 200 ईसा पूर्व से यह मौजूद हैं। ये रेखाएं करीब 500 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई हैं। हेलिकॉप्टर की मदद से इन्हें और साफ-साफ देखा जा सकता है। इसके बारे में यह भी कहा जाता है कि यहां दूसरे ग्रहों से आईं यूएफओ उतरे थे, जिसके चलते सतह पर इतनी संरचनाएं बनी थीं।