क्रिसमस की ऐसी परम्पराएं जो आपको भी कर देगी हैरान, आइये जानें

आने वाली 25 दिसंबर को क्रिसमस आने वाला हैं जो कि पूरी दुनिया में मनाया जाता हैं। हांलाकि कई देशों में 25 दिसंबर के अलावा भी क्रिसमस मनाया जाता हैं। इस दिन बच्चे सेंटा क्‍लॉज से अपनी विश मांगते हैं और वह बच्चों को गिफ्ट्स भी देता हैं। इसी तरह यह पर्व पूरे विश्व में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता हैं। आज हम आपको इस कड़ी में अलग-अलग देशों में इसे मनाने की कुछ रोचक परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं।

चेक रिपब्लिक

यहाँ लड़कियां क्रिसमस से पहले चेरी के पेड़ की एक डाल को पानी में भिगोती हैं उसके बाद ऐसा माना जाता है कि अगर क्रिसमस से पहले इस डाल पर फूल खिल आते हैं तो उन लड़कियों की अगले साल शादी हो जाती है।

डेनमार्क

यहाँ बच्‍चों के साथ एक मजेदार खेल होता है और बच्‍चों को पहले उनकी पसंदीदा डिशेज दिखाई जातीं हैं उसके बाद उनके सोकर उठने से पहले उन्‍हें चट करके बच्‍चों को चिढ़ाया जाता है।

फ्रांस

यहाँ बच्‍चे रात को सोने से पहले अपने जूते फायर प्‍लेस के पास रख देते हैं क्योंकि वह सोचते हैं कि रात में सेंटा इनमें गिफ्ट रखकर जाएंगे।

ऑस्‍ट्रेलिया

यहाँ क्रिसमस पर मौसम भीषण गर्मी वाला होता है इस कारण से क्रिसमस पर यहां सेंटा भी पानी के आस-पास रहना पसंद करते हैं और क्रिसमस पर यहां सेंटा समुद्र के किनारे सर्फ बोर्ड पर घूमते-फिरते दिखाई पड़ते हैं।

ऑस्ट्रिया

यहाँ क्रिसमस पर लोग भूत-प्रेत और राक्षस की ड्रेस पहनकर सड़कों पर घूमते हैं और बच्‍चों व बड़ों को डराते हैं।