इंडोनेशिया निकला दुनिया का सबसे आलसी देश, जानें भारत की स्थिति

आज के समय में बढती तकनिकी के चलते लोगों में आलसीपन आसानी से देखा जा सकता हैं। कई लोग तो अपने काम के लिए कुछ कदम भी नहीं चलना चाहते हैं। ऐसे में अमेरिकी की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स द्वारा किए गए अध्ययन के अनोखे परिणाम देखें को मिले हैं जिसके मुताबिक़ विश्व का सबसे एक्टिव देश हांगकांग निकला हैं तो सबसे आलसी देश इंडोनेशिया रहा हैं। हांगकांग के लोग जहां हर रोज औसतन 6880 कदम चलते हैं वहीं इंडोनेशिया के लोग महज 3513 कदम ही चलते हैं।

शोधकर्ताओं ने 111 देशों में मौजूद 7.17 लाख मोबाइल फोन्स को ट्रैक करते हुए लोगों के चलने-फिरने का डेटा एकत्रित कर यह स्टडी की है। इसके अनुसार दूसरे देशों के मुकाबले ब्रिटेन के लोग जहां काफी एक्टिव नजर आए। यहां लोग रोजाना औसतन 5444 कदम चलते हैं जो की 5 किमी के बराबर है।

टीम ने इसके माध्यम से मोटापे से निपटने के लिए भी मदद उपलब्ध करवाई है क्योंकि इस डेटा से यह पता लगता है कि जिन देशों में लोग ज्यादा चलते हैं वहां मोटापे में कमी दिखी। वैज्ञानिकों ने लोगों के स्मार्टफोन्स की मदद से 68 मिलियन दिनों जितना डेटा प्राप्त किया और पाया कि लोग औसतन 4961 कदम चलते हैं। हालांकि मोटापे और लोगों द्वारा चले जाने वाले कदमों में कोई ठोस लिंक नहीं मिली है।

अगर भारत की बात करें तो डेटा में भारत वाले ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आए। इसके अनुसार भारतीय 4297 कदम रोज चलते हैं। भारत के मुकाबले चीन और जापान के लोग ज्यादा एक्टिव नजर आए वहीं ब्राजील और अरब देश के लोग भारत के बराबर ही दिखे।