हिंदुस्तानियों को हुआ ALEXA से प्यार, 2020 में हर दिन 19,000 बार बोला गया 'I LOVE YOU'

Amazon Alexa के बारे में लगभग सभी जानते हैं जिससे बात कर आप जरूरी जानकारी पा सकते हैं। साल 2020 कुछ लोगों के लिए बड़ा ख़ास रहा तो कुछ लोगों के लिए बहुत बुरा। इन दिनों में ALEXA कई लोगों के लिए मददगार भी साबित हुआ जिसके लिए Alexa को पसंद भी बहुत किया जा रहा हैं। हिंदुस्तानियों ने साल 2020 में Amazon Alexa को एक दिन में 19 हज़ार बार 'I Love You' कहा है।

एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बीते साल Alexa के साथ ग्राहकों की बातचीत में 67 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा हुआ है। इसमें उन्होंने 19 हज़ार बार अलेक्सा को 'I Love You' बोला है। यह साल 2019 के मुक़ाबले 1,200 प्रतिशत ज़्यादा है। वैसे एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, 'बीते साल भारतीय यूज़र्स ने Alexa की आवाज़ को पसंद करते हुए, उसे हर दिन 8.6 लाख बार स्मार्ट होम गैजेट को नियंत्रित करने के लिए कहा।'

इसी के साथ कंपनी ने अपने बयान में ये भी कहा कि 'नॉन मेट्रो शहरों के लगभग 50 प्रतिशत लोग अपने घरों में ईको डिवाइस ला रहे हैं।' आप सभी जानते ही होंगे Alexa ने भारत में अपने तीन साल बीते समय में ही पूरे कर लिये हैं। इसी ख़ुशी के मौक़े पर कंपनी ने 15 फरवरी को रात 12 बजे 24 घंटे के लिए ईको डिवाइस की बिक्री के लिए सेल जारी की है।