'किस' के दौरान पति के साथ हुआ कुछ ऐसा, पत्नी को भुगतनी पड़ी जेल

प्यार का अहसास बहुत ही प्यारा होता हैं। खासतौर से एक पति-पत्नी का प्यार तो नोंक-झोंक से भरा होता हैं। लेकिन जब यह नोंक-झोंक हिंसक हो जाए तो खतरा बन सकती हैं। आपने शादी के बाद लड़ाई और प्रताड़ना के लिए सजा के बारे में तो जरूर सुना होगा। लेकिन अज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे है, जिसके अनुसार 'किस' के दौरान पति के साथ हुआ कुछ ऐसा हुआ कि पत्नी को जेल की सजा भुगतनी पड़ी। तो आइये जानते है इसके बारे में।

ये मामला दिल्ली के रनहोला का है जहां पर पति पत्नी रहते थे। पत्नी को अपना पति पसंद नहीं था इसलिए उसने ऐसा किया कि सजा भुगतनी पड़ रही है। इस पत्नी ने किस के दौरान को अपने पति को ऐसा काटा कि वो अब शायद ही बोल पाए। ये किस करते समय उसने पति की जीभ को ऐसा पकड़ा और उसे काट लिया जिससे उसकी हालत ख़राब हो गई।

ये महिला 22 वर्षीय है और गर्भवती भी है, लोगों का कहना है कि दोनो झगड़ा हुआ था लेकिन बाद में दोनों में मिलाप हो गया। मगर जब उन्होंने किस किया तो महिला ने उसकी तकरीबन आधी जीभ काट दी। पति को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसका ऑपरेशन हुआ और ये कहना मुश्किल है कि वो अब बोल पाएगा। इसी मामले के लिए महिला को गिरफ्तार किया गया जिससे उसे उम्र कैद हो सकती है।