कोरोना से बचाव के लिए व्यक्ति ने अपनाया अनोखा तरीका, हुआ वायरल

कोरोना का कहर सभी जगह फैला हुआ हैं और इसके डर की वजह से सभी सहमे हुए हैं। इसके लिए जहां सभी को मास्क पहनने और हाथों की सफाई की सावधानी बरतने की सलाह दी गई हैं। वहीँ लोग अपना भी दिमाग लगा रहे हैं और कई अनोखे तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही एक अनिखा तरीका सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा हैं जो कि इटली के रोम में एक शख्स ने अपनाया हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

इस वीडियो में एक बंदे ने कोरोना से बचने के लिए एक बड़ा सा गत्ता अपने चारों ओर लपेट लिया। जी दरअसल उसने ऐसा इसलिए किया ताकि लोग उसके पास ना आएं और ऐसा करने से ना लोग उसके पास जाएंगे और ना ही उसे कोरोना होगा। इस समय लोगों का इस व्यक्ति का वीडियो खूब पसंद आ रहा है। अब तक इटली में कोरोना से कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा होता दिखाई दे रहा है।

आपको याद हो बीते दिनों यहाँ से ही एक एक बुजुर्ग शख्स का विडियो भी सामने आया था जिसमे वह कहता नजर आ रहा था, ‘पास्ता शेलव्स खाली हैं। हो क्या रहा है। इतना डर तो दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान भी नहीं लगा था।’ जी दरअसल, इस समय सभी बाजार खाली हो चुके हैं। दुकानें बंद हैं।