67 साल के दूल्हे ने रचाई 65 साल की दुल्हन से शादी, ओल्ड ऐज होम में हुआ प्यार

आपने यह तो सुना ही होगा की प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती हैं और यह तो बस हो जाता हैं। प्यार ना तो उम्र देखता हैं और ना ही समाज की सोच। ऐसा ही कुछ देखने को मिला केरल के त्र‍िशूर में जहां 67 साल के दूल्हे ने 65 साल की दुल्हन से शादी रचाई हैं। यह अनोखी शादी सभी के लिए मिसाल बनी हैं और दोनों में सेज पर किस भी किया। तो आइये जानते हैं इसे जुड़ी पूरी जानकारी।

त्र‍िशूर में रामवर्मपुरम के एक ओल्ड ऐज होम में यह अनोखी शादी हुई। वहीं 67 साल के दूल्हे कोछान‍ियान मेनन और 65 साल की लक्ष्मी अम्माल ने पारंपर‍िक रीत‍ि-र‍िवाजों के साथ यह शादी की। आपको बता दें कि बीते शन‍िवार को हुई इस शादी में केवल आम लोग ही नहीं बल्कि केरल के कृषि मंत्री वीएस श‍िवकुमार और कलेक्टर एस शानवास व‍िशेष रूप से पहुंचे और उन्होंने दोनो को आशीर्वाद भी दिया। इस शादी में शादी से पहले मेहंदी फंक्शन भी हुआ, जिसमे दोनों ने खूब एन्जॉय किया।

आपको बता दें कि दोनों कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे लेक‍िन बीच में कोई कॉन्टैक्ट नहीं रहा और कोछान‍ियान लक्ष्मी अम्माल के पत‍ि के अस‍िस्टेंट के रूप में काम कर चुके थे। वहीं जब कोछान‍ियान के पर‍िवार वालों ने उन्हें छोड़ द‍िया तो वह ओल्ड ऐज होम में चले गए और उसके बाद लक्ष्मी के पत‍ि की भी मौत हो गई तो वह भी उसी ओल्ड ऐज होम में आ गई। उसी ओल्ड एज होम में दोनों को प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।