मुंह के जरिए महिला के पेट से निकाला चार फीट लंबा सांप, आग की तरह वायरल हो रहा विडियो

वर्तमान समय में सोशल मीडिया दुनिया की किसी भी खबर को सभी तक पहुंचाने का काम करता हैं। इसमें कई चीजें ऐसी रोचक सामने आती हैं जो सभी को हैरान कर देती हैं। ऐसा ही एक विडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा हैं जिसमें डॉक्टर्स महिला के पेट से मुंह के जरिए चार फीट लंबा सांप निकालते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में डॉक्टर महिला के मुंह से सांप निकालते दिख रहे हैं। इसमें दिख रहा है कि सांप के पेट से बाहर आते ही महिला डॉक्टर थोड़ा पीछे हट जाती है। इसके बाद वह सांप को एक बकेट में डाल देती है।

रूस के दागिस्तान में एक महिला के मुंह से डॉक्टरों ने चार फीट लंबा सांप निकाला। खबरों के मुताबिक, महिला सोमवार को पेट में दर्द होने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों को शुरुआत में पता ही नहीं चल सका कि महिला के साथ क्या दिक्कत है। फिर जांच के बाद डॉक्टरों को पता लगा कि उसके पेट में कोई चीज है। महिला को बेहोश कर डॉक्टरों ने उसके मुंह में ट्यूब डालकर इसे निकालना शुरू किया। फिर पता चला कि यह सांप था।

बताया जा रहा है कि महिला अपने घर के बाहर गार्डन में सो रही थी। सोते वक्त उसका मुंह खुला रह गया और सांप उसके पेट में पहुंच गया। जिस महिला के पेट से सांप निकाला गया उसकी पहचान भी सामने नहीं आई है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, दागिस्तान और इसके आसपास के गांवों में अक्सर ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं।