अचानक उठा 14 साल की लड़की के पेट में भयानक दर्द, सीटी स्कैन में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

अक्सर देखा जाता हैं कि कई बिमारी अचानक हो उठती हैं लेकिन इसकी वजह आपके शरीर में लम्बे समय से पनप रही होती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला चीन के झेजियांग प्रांत में जब बबल टी ने एक 14 साल की लड़की को मुसीबत में डाल दिया। एक दिन लड़की के पेट में बहुत भयानक दर्द हुआ तो उसके माता-पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी पूरी जांच की गई। इस लड़की को बबल टी पीने की लत लग गई थी। वह जब तक इस चाय को पी न ले, उसे संतुष्टी नहीं मिलती थी।

डॉक्टरों ने जब लड़की का सीटी स्कैन किया तो उसके पेट में कुछ ऐसी चीज दिखी, जिसने उन्हें भी हैरान कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने लड़की से उसके खाने-पीने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि पांच दिन पहले उसने एक कप बबल टी पिया था। हालांकि डॉक्टर लड़की की बातों से संतुष्ट नहीं हुए, क्योंकि उसके पेट में 100 से ज्यादा बबल टी बॉल्स थे। डॉक्टरों का अंदाजा था कि लड़की हर रोज कई कप बबल टी पीती होगी और इसी की वजह से उसके पेट में टैपिओका बॉल्स जमा हो गए थे।

आपको बता दें कि बबल टी बनाने के लिए उसमें गोल-गोल टैपिओका बॉल्स डाले जाते हैं। साथ ही उसमें थोड़ सी बर्फ भी डाली जाती है। इसीलिए इस चाय को बबल टी कहा जाता है। हालांकि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए लड़की के पेट में मौजूद सभी बबल टी बॉल्स निकाल दिए। फिलहाल लड़की ठीक है, लेकिन डॉक्टरों ने उसे इस चाय से दूर ही रहने की सलाह दी है।