रूस-यूक्रेन युद्ध: मालिक की लाश के पास घंटों बैठा रहा वफादार कुत्ता, तस्वीर रुला देगी आपको

रूस यूक्रेन जंग का आज 42वां दिन है। दोनों देशों के बीच चल रही में अब तक 45 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन से पलायन कर चुके हैं। उन्हें दूसरे देशों की शरण लेने पर मजबूर होना पड़ा है। इसी बीच कई तरह के वीडियोज और तस्वीरें सामने आ रही हैं। पालतू जानवर भी युद्ध में दंश झेल रहे हैं। कई कुत्ते-बिल्ली अनाथ हो चुके हैं, तो कई गोलियों का शिकार हो गए, कुछ भूख के कारण मर गए। इसी बीच यूक्रेन से एक फोटो सामने आई है। कुत्ते के मालिक की मौत हो चुकी है। उसकी लाश फुटपाथ पर पड़ी है, पास में ही उसका पालतू डॉग बैठा है।

ट्विटर पर इस फोटो को NEXTA नाम के मीडिया अकाउंट ने पोस्ट किया है। इसका कैप्शन उन्होंने लिखा है कि कुत्ते ने अपने मालिक को मरने के बाद भी अकेले नहीं छोड़ा। कीव में रूसियों ने उसे मार गिराया था।

ट्विटर पर लोगों का इस फोटो को देखकर दिल टूट गया। एक यूजर ने लिखा कि यह इस युद्ध का सबसे सैड पार्ट है, अब यह बेचारा डॉग आखिर कहां जाएगा। यहां तक कि कई यूजर्स ने इसके वॉर क्राइम यानि कि युद्ध अपराध की श्रेणी में रखा।

यूक्रेन के लोगों ने कई वीडियोज शेयर किए हैं। इनमें एक तरह मरे हुए कुत्तों की लाशों का ढेर लगा हुआ है। उनका कहना है कि यह भी रूसी सैनिकों की गोली का शिकार हुए।

यूक्रेन के लोगों ने पालतू जानवरों की मदद भी की। कई लोग अनाथ जानवरों को लोग अपने घर ले गए, तो कई जानवरों से जुड़ी संस्थाएं मदद के लिए आगे आई।

कीव के Borodyanka में मौजूद एनिमल शेल्टर में 355 कुत्तों की मौत हो गई है। UAnimals का कहना है कि रूस-यूक्रेन के युद्ध के चलते इन जानवरों के लिए खाने का इंतजाम करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसी वजह से एनिमल शेल्टर में रहने के बावजूद 355 कुत्तों ने अपनी जान गंवा दी है। उस शेल्टर से सिर्फ 150 कुत्तों को ही सुरक्षित बाहर निकाला जा सका है।