मैकडोनाल्ड्स के बर्गर और फ्राइज नहीं हुए 10 साल से खराब, दुनियाभर से लाखों लोग आते है देखने

वर्तमान समय में फास्टफूड का चलन काफी बढ़ गया हैं और इसमें सबसे ज्यादा बर्गर और फ्राइज को सबसे जयादा पसंद किया जाता हैं। लेकिन कहा जाता हैं कि ये फास्टफूड जल्दी ही खराब हो जाते है। लेकिन आज हम आपको मैकडोनाल्ड्स के ऐसे बर्गर और फ्राइज की जानकारी देने जा रहे हैं जो पीछले 10 सालों से सुरक्षित है और खाने लायक है। खास बात ये है कि इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं और वो ये देख कर हैरान रह जाते हैं कि आखिर इतने साल से यह खराब क्यों नहीं हुआ।

दरअसल, 10 साल पहले यानी साल 2009 में आइसलैंड में आर्थिक मंदी आई थी, जिसकी वजह से मैकडोनाल्ड्स ने अपने तीन स्टोर बंद कर दिए थे। इनमें से एक स्टोर राजधानी रेक्याविक में भी था। जॉर्टर मरासन नाम के व्यक्ति ने 31 अक्तूबर, 2009 को यही से आखिरी बार वो बर्गर और फ्राइज खरीदा था और उसे सुरक्षित रख दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉर्टर ने बताया कि उन्हें किसी ने बताया था कि मैकडोनाल्ड्स का बर्गर खराब नहीं होता है, इसीलिए उन्होंने इसे आजमाने का फैसला किया और बर्गर को सुरक्षित रख दिया। पहले उन्होंने उस बर्गर और फ्राइज को एक प्लास्टिक बैग में डालकर अपने गैराज में रख दिया। वहां करीब तीन साल तक बर्गर रखने के बाद उन्होंने इसे राष्ट्रीय संग्रहालय को दे दिया।

फिलहाल उस बर्गर और फ्राइज को दक्षिणी आइसलैंड के स्नोत्रा हाउस के हॉस्टल के एक कमरे में कांच के जार में रखा गया है। हॉस्टल के मालिक सिगी सिगुरदुर ने बताया कि बर्गर और फ्राइज काफी पुराने हो गए हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि वो अभी भी सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर भी यह बर्गर और फ्राइज काफी चर्चित हो चुका है। सिगी सिगुरदुर के मुताबिक, वेबसाइट पर हर रोज करीब चार लाख लोग इसे अनोखे बर्गर और फ्राइज को देखते हैं।

आइसलैंड यूनिवर्सिटी के फूड साइंस के सीनियर लेक्चरर ब्जॉर्न एडलबजॉर्नसन ने बर्गर के अभी तक खराब न होने की वजह बताई है, इसमें नमी का न होना। वहीं, कंपनी का कहना है कि सही वातावरण में हमारे उत्पाद दूसरों के मुकाबले देर से खराब होते हैं। यही वजह है कि यह बर्गर और फ्राइज अभी तक खराब नहीं हुए हैं।