सिर्फ 5 महीने के लिए बनता है ये होटल, फिर हो जाता है नदी में तब्दील

स्वीडन का आइस होटल जो हर साल सर्दियों में 5 महीने के लिए बनाया जाता है और फिर नदी में तब्दील हो जाता है। 1989 में पहली बार बना होटल इस साल 30वीं एनिवर्सरी मना रहा है। इसलिए होटल के संस्थापक यंगवे बर्गक्विस्ट ने स्पेशल सुइट बनवाए हैं, जिन्हें 16 देशों के 33 आर्टिस्ट ने महज एक सप्ताह में तैयार किया है। होटल की इमारत का निर्माण करने के लिए 30,000 क्यूबिक मीटर स्निस (बर्फ और बर्फ का मिश्रण) का उपयोग किया गया है, जो 110 मिलियन आइस क्रीम के बराबर है।

इस होटल में 12 बेडरूम, आइस बार और लेपर्ड बनाए हैं। यंगवे बताते हैं कि होटल आर्कटिक सर्कल से 200 किमी दूर टॉर्न नदी पर बना है। यहां का तापमान माइनस 18 से 40 डिग्री तक रहता है। यहां हर साल करीब 70 हजार लोग छुटि्टयां मनाने आते हैं। होटल में बर्फ के 1000 ब्लॉक्स लगे हैं। हर ब्लॉक का वजन करीब ढाई टन है।

आपको बता दे, इस होटल को बनाने का काम मार्च माह में शुरू किया जाता है। इसे बनाने के लिए पास की टॉर्ने नदी से लगभग 2,500 टन बर्फ एकत्र की जाती है। निर्माण शुरू होने पर अक्टूबर तक बर्फ को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। कई कपल्स और पिता अपनी बेटी को गिफ्ट देने के लिए यहां पर सुइट बुक करवा रहे हैं। इसमें बर्फ के नक्काशीदार पर्दे और जमे हुए हिरन शामिल हैं। साथ ही छह बर्फ सीटों के साथ एक सभागार भी है।