एडल्ट फिल्म में खुद की पत्नी को देख पति के उड़े होश, लिया ये फैसला

ऑनलाइन एडल्ट फिल्म देख रहे एक आदमी के होश उस वक्त उड़ गए जब उसने वीडियो में देखा कि उसकी पत्नी ही दूसरे पुरुष के साथ संबंध बनाती दिख रही है। पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों बेंगलुरु में रहते हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति 33 साल का है और डॉक्टर पत्नी 32 साल की है। पति उत्तर प्रदेश का और महिला डॉक्टर कोलकाता की रहने वाली है। दोनों एक मैट्रीमोनियल साइट के जरिए मिले थे। उसके बाद दो साल पहले यानी 2018 में दोनों की शादी हुई थी। इस घटना के बाद पति ने पत्नी को छोड़ दिया।

दरअसल, महिला ने शादी से पहले पति को बताया था कि उसके पहले किसी के साथ संबंध थे। लेकिन अब ब्रेकअप हो चुका है। दोनों की शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही थी। लेकिन महिला अक्सर पति को पोर्न फिल्में देखने के लिए कहती थी। पति ने पत्नी की बात मान कर एक दिन एडल्ट फिल्म देख रहा था। वीडियो में जो महिला उसे दिखाई पड़ी उसे देखते ही उसके होश उड़ गए। वीडियो में दिखा कि उसकी पत्नी ही किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध बना रही है। पत्नी ने कहा यह वीडियो उसके पुराने प्रेमी का है। इसके जरिए वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। इसके बाद पति मान गया। फिर सब ठीक हो रहा था। लेकिन इसी साल जनवरी में पति ने एक और वीडियो देखा जिसमें उसकी पत्नी अब किसी और के साथ संबंध बनाती दिखाई पड़ी। जब पति ने महिला से पूछा तो उसने कहा कि वह शादी से पहले कई लोगों से संबंध बना चुकी है। हालांकि, उसे ये नहीं पता ये वीडियो ऑनलाइन कैसे हुआ? इसके बाद नाराज और दुखी पति ने पत्नी को छोड़ दिया। महिला ने पति को वापस बुलाने के लिए यह केस पुलिस कमिश्नर ऑफिस के फैमिली काउंसिलिंग सेंटर में पहुंचा दिया।