पत्नी का पर्दाफाश करने के लिए पति ने बुलाई कॉलगर्ल, मामला उड़ा देगा आपके होश

उत्तराखंड के काशीपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने कॉलगर्ल बुलाई और जब कॉलगर्ल उसके सामने आई तो पति के होश उड़ गए। कॉलगर्ल कोई और नहीं उसकी पत्नी थी। दरअसल, हुआ यूं कि पति ने व्हाट्सएप के जरिए एक महिला दलाल से संपर्क किया। फिर उसने कॉलगर्ल की मांग रखी। जब उस व्यक्ति के पास कॉलगर्ल आई तो वह उसकी पत्नी निकली। इसके बाद दोनों में जमकर हाथापाई हुई। दोनों ने एकदूसरे के खिलाफ पुलिस स्टेशन में केस किया है।

दिनेशपुर में रहने वाले युवक की कुछ साल पहले काशीपुर के आईटीआई क्षेत्र में रहने वाली युवती से हुई थी। लेकिन शादी के बाद पति के साथ मन मुटाव के चलते युवती अपने मायके में रहने लग गई। फिर एक दिन युवती की एक सहेली ने उसके पति को बताया कि तुम्हारी पत्नी कॉलगर्ल का काम करती है। इसके बाद पति ने श्यामपुरम में रहने वाली एक महिला दलाल से व्हाट्सएप पर संपर्क किया। महिला दलाल का नंबर युवक की पत्नी की सहेली ने ही दिया था। दलाल से युवक ने कहा कि मुझे एक कॉलगर्ल चाहिए। इसके बाद महिला दलाल ने उस व्यक्ति को कुछ तस्वीरें भेजीं। महिला ने मैसेज किया इनमें से किसी एक को चुन लो। पति ने तस्वीरों में से अपनी पत्नी को खोजा और उसे चुन लिया।

इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की तस्वीर को फाइनल कर महिला दलाल को वापिस भेज दी और कहा इसे बुक कर दो। इसके बाद जब पत्नी कॉलगर्ल के रूप में पति के सामने आई तो दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इसके बाद दोनों ने पुलिस स्टेशन में जाकर एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पति ने पत्नी की करतूत के बारे में बताया वही पत्नी ने आरोप लगाया की पति का उसकी सहेली के साथ नाजायज संबंध है।