अंतरिक्ष में ये काम नहीं कर सकते इंसान, जानकर ही हो जाएंगे आप सोचने पर मजबूर

हाल ही में, चंद्रयान 2 की वजह से अन्तरिक्ष सुर्ख़ियों में हैं और सभी में इससे जुड़ी जानकारी पाने की उत्सुकता रहती हैं कि आखिर ऐसा क्या है अंतरिक्ष में और वहां कैसे काम कर पाते हैं। ऐसे में अन्तरिक्ष में इंसानों का रहना इतना आसान नहीं होता हैं। आज हम आपके लिए अन्तरिक्ष में इंसानों के कुछ ऐसे कामों की जानकारी लेकर आए हैं जो वहां नहीं किए जा सकते हैं। यह जानकारी आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- अंतरिक्ष(space) में कोई इंसान चाह कर भी रो नहीं सकता, क्योंकि गुरुत्वाकर्षण न होने के कारण उसके आंसू नीचे ही नहीं गिरेंगे।

- अंतरिक्ष यात्री अपने भोजन पर नमक या मिर्च भी नहीं छिड़क सकते हैं। वो भोजन भी द्रव्य के रूप में लेते हैं, क्योंकि गुरुत्वाकर्षण न होने के कारण सूखे भोजन हवा में तैरने लगेंगे और इधर-उधर टकराने के साथ ही वो अंतरिक्ष यात्री की आंख में भी घुस सकते हैं।

- अंतरिक्ष यान में यात्रियों का सोना(sleep) काफी कठिनाई भरा होता है। अंतरिक्ष यात्री को सोने के लिए काफी मेहनत करनी होती है। उन्हें आंखों पर पट्टी बांध कर एक बंकर में सोना पड़ता है, ताकि वह तैरने और इधर-उधर टकराने से बच सकें।

- अगर किसी इंसान को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के अंतरिक्ष में छोड़ दिया जाए तो वह सिर्फ दो मिनट तक ही जीवित रह पाएगा। दरअसल स्पेस हवा का दबाव नहीं होता है, ऐसे में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के अगर कोई इंसान अंतरिक्ष में जाएगा तो उसका शरीर फट जाएगा।

- अगर कोई इंसान अंतरिक्ष में चिल्लाएगा तो भी पास खड़े लोग उसकी आवाज नहीं सुन पाएंगे, क्योंकि वहां पर आपकी आवाज को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का कोई माध्यम नहीं होता है।