इंसान की आँख रखती है 576 मेगापिक्सल की क्षमता, जानें ऐसे ही रोचक तथ्य

हर जीव के लिए उसकी आँखें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि इनकी मदद से ही वह अपने आस-पास होने वाली क्रियाओं को देख पाता हैं। आँखों से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्य हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। इसलिए आज हम आपके लिए आँखों से जुड़े रोचक तथ्यों की जानकारी लेकर आए हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएँगे। तो आइये जानते है इनके बारे में।

* हम असल में केवल 3 ही रंग देख पाते है: नीला, लाल और हरा। बाकी सारे रंग इन्हीं तीनों को मिलाकर बनते है। इन तीनों की मदद से हम 1 करोड़ रंग पहचान लेते है।

* हमारा आधे से ज्यादा दिमाग आंखो को ही संभालने में लगा रहता है। (approx 65%)

* आंखो को कंट्रोल करने वाली मसल्स शरीर में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है। फोकस करने वाली मसल्स दिन में 10 लाख बार हिलती है। आपकी टांगो की मसल्स को इतना ही काम करने के लिए एक दिन में करीब 80km पैदल चलना पड़ेगा।

* हमारी आंखो में जबरदस्त मेडिकल पॉवर होती है। इनमें धूल, मिट्टी को छानने की क्षमता होती है। अगर आँख के शीशे पर थोड़ी बहुत स्क्रेच लग भी जाती है तो आंख उसे 48 घंटे के अंदर ठीक कर लेती है।

* आदमी की आंख 576 मेगापिक्सल की है। इसे एक जगह फोकस करने में केवल 2 मिलीसेकंड का समय लगता है। इस जितना तेज और साफ कैमरा बनाना वैज्ञानिकों की समझ से परे है।

* कुछ लोगो की दोनो आँखो का रंग अलग-अलग होता है। इसे Hererochromia कहा जाता है।

* नवजात बच्चा 15 इंच की दूरी तक ही ठीक से देख पाता है। और जन्म से लेकर मौत तक आपकी आँखो का एक ही साइज रहता है। ये घटती बढ़ती नही।

* जब आप किसी से बात करते है तो पलकें ज्यादा झपकती है पर जब आप कंप्यूटर स्क्रीन या कागज पर कुछ पढ़ रहे होते है तो कम झपकतीं है – इसलिए आपकी आंखे ज्यादा थकती है।

* बच्चा जब तक 4 से 13 हफ्तों का नही हो जाता, तब तक वो केवल रोने की आवाज़ करता है उसकी आँखो से आँसू नही निकलते।

* हर 5 महीने बाद हमारी पलकें नई आती रहती है जबकि सिर के बाल 2 से 4 वर्ष बाद बदलते है।