VIDEO : कड़ाही के गर्मागर्म तेल से निकला भटूरों का बाप! देखने वाले भी रह गए हैरान

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमे से कुछ खाने से जुड़े होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा हैं भटूरे का जहां कड़ाही के गर्मागर्म तेल से भटूरा इतना बड़ा निकला कि उसे भटूरों का बाप कहना गलत नहीं होगा। इस वीडियो के जरिए लोगों ने देखा भटूरे का बाप। शख्स ने कड़ाही में इतना बड़ा भटूरा तला कि सब हैरान रह गए।

वीडियो को एक दुकान के सामने रिकॉर्ड किया गया है। इसमें एक शख्स ने गर्मागर्म तेल में इतना बड़ा भटूरा डाला कि लोग देखते रह गए। पतले से इस भटूरे को बेलने और फिर कड़ाही में डालने में ही सबकी बैंड बज जाए। लेकिन शख्स ने बड़े आराम से भटूरे को हाथ से पकड़ कर तल दिया। शख्स ने पहले भटूरे को एक साइड से क्रिस्प किया उसके बाद चिमटे से पकड़ कर दूसरी साइड से उसे क्रिस्प किया। लोग इस वीडियो को देख हैरत में हैं। इतना बड़ा भटूरा देख हर कोई हैरान। इस एक भटूरे में 10 लोग आराम से खा लें। इंस्टाग्राम पर alwar.foodie नाम के अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया। हालांकि, वीडियो कहां का है ये बात सामने नहीं आ पाई।