जिसने भी इस घड़ियाल को देखा उसके हाथ-पैर पड़ गये सुन्न

अमेरिका के साउथ कैर्लोनिया के एक घर में 7 फुट लंब घड़ियाल देखा गया है। यह घड़ियाल घर के पीछे बने लकड़ी के बने बाड़े से घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। लोगों का कहना था कि इतना बड़ा घड़ियाल कभी नहीं देखा था। लोगों ने बताया कि यह इतना विशालकाय था कि देखकर दिल कांप गया और हाथ-पैर सुन्न पड़ गये।

इस तस्वीर को शारी सीबक ने अपने फेसबुक पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'मैंने कभी इतने बड़े घड़ियाल को बाड़े को फांदने की कोशिश करते नहीं देखा। इस घड़ियाल ने काफी देर तक आसपास चक्कर भी लगाया है। उन्होंने बताया कि जब वह इसकी तस्वीर ले रही थीं तो वह अचनाक से उस बाड़े में चढ़ गया। हालांकि बाद में इसे वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है।