किस तरह के नारियल में होता है सबसे ज्यादा पानी? वायरल वीडियो में लड़के ने आसान तरीके से समझाया

अक्सर ऐसा होता है कि हम बाजार से फल खरीदकर लाते हैं, लेकिन घर पहुंचने पर उनकी क्वालिटी उम्मीद के मुताबिक नहीं निकलती। कई बार फल कच्चा या खट्टा होता है, तो कभी स्वाद अच्छा नहीं होता। यही समस्या नारियल खरीदते समय भी देखने को मिलती है। हम नारियल तो ले आते हैं, लेकिन जब उसे खोलते हैं तो उसमें पानी बहुत कम निकलता है, जिससे निराशा होती है।

दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमें सही नारियल पहचानने का तरीका नहीं पता होता। हालांकि, जो लोग रोजाना नारियल बेचते हैं, उन्हें इसकी अच्छी समझ होती है और उनकी सलाह अक्सर सही साबित होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नारियल बेचने वाला लड़का बता रहा है कि किस तरह का नारियल खरीदना चाहिए ताकि उसमें भरपूर पानी मिले।
वीडियो में लड़के ने क्या बताया?

वायरल वीडियो में लड़का बड़ी सरल भाषा में समझाता है कि नारियल खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। वह सबसे पहले यह सलाह देता है कि बहुत बड़ा या ज्यादा आवाज करने वाला नारियल नहीं खरीदना चाहिए।

इसके बाद वह अपने पास मौजूद तीन अलग-अलग नारियल को काटकर दिखाता है, ताकि लोगों को सही अंतर समझ में आ सके। सबसे पहले वह एक बड़ा नारियल काटता है, जिसमें से बहुत कम पानी निकलता है और वह उसे खराब बताता है।

फिर वह एक तीन किनारों वाला नारियल काटकर दिखाता है, लेकिन उसमें से तो बिल्कुल भी पानी नहीं निकलता। इसके बाद वह तीसरा नारियल उठाता है, जो बाहर से थोड़ा सूखा नजर आता है। वह बताता है कि ऐसा नारियल खरीदना बेहतर होता है, क्योंकि अंदर अधिक पानी होने के कारण उसका बाहरी हिस्सा सूखा दिखने लगता है।

जब वह इस तीसरे नारियल को काटता है, तो उसमें से काफी मात्रा में पानी निकलता है, जिससे उसकी बात साबित हो जाती है।