लड़के के पूरे हाथ पर मधुमक्खियों ने बनाया छत्ता, VIDEO देख लोग बोले - ये अविश्वसनीय है

मधुमक्खियों के डंक मारने से बहुत तेज दर्द होता है और सूजन भी आ जाती है। इसी वजह से लोगों को मधुमक्खियों से डर लगता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसकों देखने के बाद आप कहेंगे ऐसा हो ही नहीं सकता। दरअसल, आपने मधुमक्खियों को छत पर, पेड़ पर और दीवार के किसी कोने पर छत्ता बनाते जरूर देखा होगा। लेकिन इस वीडियो में आप देखेंगे की मधुमक्खियों ने एक लड़के के हाथों में छत्ता बना लिया है। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि एक लड़के के हाथ पर मधुमक्खियों ने भारी भरकम छत्ता बनाया हुआ है। लड़के का पूरा हाथ मधुमक्खियों से ढंका हुआ है। हैरान करने वाली बात ये है कि उस लड़के को न तो डर लग रहा है और न ही किसी तरह की परेशानी है। लड़का बेखौफ सड़कों पर घूम रहा है।

वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इसे ट्विटर पर शेयर किए हुए सिर्फ 18 घंटे बीते हैं अबतक इसे 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 806 बार इसे रीट्वीट किया गया है। वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है।

एक यूजर ने लिखा, 'मैं 20 साल से जीव विज्ञान पढ़ा रहा हूं और प्रकृति से जुड़े कई वीडियो देख चुका हूं और यह निश्चित रूप से अबतक का सबसे हैरान करने वाला वीडियो है।'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये अविश्वसनीय है।'

तीसरे ने पूछा, 'क्या ये सुपर पावर है?'