नीलाम हो गया जर्मन तानाशाह हिटलर का टॉयलेट सीट, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

कई बार ऐसी चीजों की नीलामी होती हैं जिन्हें इतिहास की बड़ी शख्शियतों ने इस्तेमाल किया होता हैं। ऐसी ही एक अनोखी चीज की नीलामी अब हुई जिसे जर्मन तानाशाह हिटलर ने काम में लिया था। हम बात कर रहे हैं तानाशाह एडोल्फ हिटलर के निजी टायलेट सीट की जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी। हिटलर के पीछे हटने पर द्वितीय विश्वयुद्ध के समय अमेरिकी सैनिक रेगनवाल्ड सी बोर्च ने इसे लूट लिया था। रेगनवाल्ड के बेटे ने अब इसे नीलाम किया है। रेगनवाल्ड उन पहले अमेरिकी सैनिकों में शामिल थे जो मौके पर मौजूद थे क्योंकि उन्हें जर्मन और फ्रांसीसी दोनों ही भाषाएं आती थीं।

इसके अलावा हिटलर और उसकी पत्नी इवा ब्राउन के कई अन्य सामान भी नीलाम किए गए हैं। लकड़ी का यह टॉयलेट शीट बेरघोफ में हिटलर के प्राइवेट बाथरूम में लगा हुआ था। इसमें इवा की की निकर भी शामिल है। इस निकर के लिए 1300 पाउंड मिले। हिटलर की तस्वीर वाला उसका शेविंग मग भी नीलाम हुआ है। इसके लिए 15600 पाउंड मिले हैं। इसके अलावा हिटलर का हेयर ब्रश और हिटलर के 4 दुर्लभ बाल भी नीलाम किए गए हैं। इन बालों को हेयरब्रश से निकाला गया था और उनके लिए 1650 पाउंड मिले हैं।