अनोखी जनजाति जहां शादी के बंधन में बंधने के बावजूद कई लोगों से बना सकते हैं शारीरिक संबंध!

हर जाती-जनजाति के अपने नियम और रीति-रिवाज होते हैं जिनका पालन वे प्राचीन समय से करते आते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं जहां शादी के बंधन में बंधने के बावजूद कई लोगों से शारीरिक संबंध बनाए जा सकते हैं, फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष। हम बात कर रहे हैं अफ्रीका के कुनैन प्रांत में रहने वाली हिम्बा जनजाति नामीबिया के बारे में। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि हिम्बा जनजाति की एक अनूठी परंपरा है।

जी दरअसल, यहां महिलाएं मेहमानों के साथ संबंध बनाती हैं। यहाँ अतिथि से पूछा जाता है कि क्या वह शारीरिक संबंध बनाएगा। जब वे अपनी स्वीकृति देते हैं, तो उन्हें एक महिला चुनने का अवसर दिया जाता है। जी हाँ और पति अपने मेहमानों को अपनी पत्नियों के साथ यौन संबंध बनाने की अनुमति देते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इस बीच पति दूसरे कमरे में या घर के बाहर सोता है और इसी के चलते यहाँ एक पुरुष के कई महिलाओं के साथ संबंध हो सकते हैं। वहीं संबंध नियम पुरुषों और महिलाओं दोनों पर लागू होते हैं। महिलाएं एक से अधिक पुरुषों के साथ भी संबंध बना सकती हैं और पुरुष भी ऐसा ही कर सकते हैं।

यह क्षेत्र दुनिया के सबसे शुष्क क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां पानी का इस्तेमाल बहुत कम होता है। आपको बता दें कि हिम्बा लड़कियां अपनी शादी के दिन ही नहाती हैं, हालांकि उनके शरीर से दुर्गंध नहीं आती है। जी हाँ और हिम्बा जनजाति की महिलाओं को अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिला माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी त्वचा का रंग लाल होता है। जी दरअसल, वह नहाने के बजाय पानी में विशेष जड़ी-बूटियां उबालते हैं और उनके धुएं से अपने शरीर को तरोताजा कर देते हैं। इससे उनमें दुर्गंध नहीं आती है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा वह त्वचा को धूप से बचाने के लिए लोशन लगाते हैं, जिसे वह खुद तैयार करते हैं। वे इसे जानवरों की चर्बी और हेमटिट धूल को मिलाकर तैयार करते हैं। जो लाल रंग से बना है। जिससे उनकी त्वचा लाल दिखती है। आपको बता दें कि इस लोशन की वजह से कीड़े भी उन्हें काटते नहीं हैं। यहां महिलाएं सिर्फ अपने प्राइवेट पार्ट को ढकती हैं। शरीर का ऊपरी हिस्सा खुला रहता है।