अजीबो-गरीब रीती-रिवाज : यहाँ कुंवारे लड़के करते हैं लड़कियों की लाश से शादी

आज भी दुनिया में रीती-रिवाज के नाम पर कई अभिशाप फैले हुए हैं। जिसमें से कई किस्से तो शादी से जुड़े हुए हैं। आपने रीती-रिवाज के नाम पर कई अजीबो-गरीब शादियों के बारे में सुना होगा जिन पर विश्वास कर पाना भी मुश्किल होता हैं। हम भी आज आपको ऐसी ही एक शादी के बार में बताने जा रहे हैं जहां अविवाहित मरे हुए लड़के की शादी एक दुल्हन के शव से कराई जाती है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

चीन के ग्रामीण इलाकों में इस भुतिया शादी का प्रचलन है। इस खौफनाक शादी में दुल्हन की लाश को कब्रिस्तान से निकाल कर कुंवारे लड़के से शादी करवाई जाती है। ये प्रथा चीन में 3000 सालों से चल रही है। लेकिन इस प्रथा की शिकार कब्र में दफन महिलाएं हो रही हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार एक मृत महिला के शव की कीमत 20 हजार डॉलर तक पहुंच गई है। लेकिन हाल में ही एक मृत महिला के परिजनों ने इस शादी के लिए लड़के वालों से करीब एक लाख 80 हजार युआन (18 लाख रुपये) लिए। इस प्रथा को चीन की सरकार गैरकानूनी घोषित कर चुकी है।