'जानवर हो या इंसान, मां तो बस मां होती है', देखे वीडियो

मां के योगदान को कभी भी कम नहीं आंका जा सकता। इंसान ही नहीं जानवर भी अपने बच्चे से इस कदर प्यार करते हैं कि वो भी उनके लिए दिन-रात विपरीत परिस्थितियों से जूझते रहते हैं। मां के प्यार और योगदान से जुड़ा ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज बारिश के बीच एक मुर्गी नजर आ रही है और उसके नीचे सिर्फ कई पैर दिख रहे हैं। अगर आप इस वीडियो को गौर से देखेंगे तो पाएंगे कि मुर्गी ने अपने पंख के नीचे अपने चूजों को छिपा रखा है। तेज से बारिश से बच्चों को कोई नुकसान नहीं हो जाए इसलिए मुर्गी ने बड़े ही एहतियाद से अपने बच्चों के ऊपर छाते की तरह पंख को खोला हुआ है। मुर्गी खुद पूरी तरह भीग रही है। ट्विटर पर इस वीडियो को आईएफएस सुधा रमन ने शेयर किया है।

सुधान ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'क्योंकि वो मां है।' सुधा की ये बात बिल्कुल सच है। वो मुर्गी भले ही इंसान नहीं है मगर वो भी अपने बच्चों से बेहद प्यार करती है जिसका नजारा इस वीडियो के माध्यम से साफ दिखाई दे रहा है।

सुधा के इस वीडियो को ट्विटर पर तकीबन 5000 ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है जबकि 32,000 से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं।