क्या अपने कभी सुना है पेनिस म्यूजियम के बारे में

दुनिया में कई अजीबोगरीब चीजों की भरमार हैं और उनके संग्रहण के लिए संग्रहालय बनाये गए हैं। लेकिन अगर संग्रहालय ही अजीबो-गरीब हो तो। जी हाँ, आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक में एक अनोखा संग्रहालय हैं जिसे लिंग संग्रहालय के नाम से जाना जाता हैं। यहां जानवरों, मछलियों और इंसानों के लिंग सहेज कर रखे गए हैं। सुनने में अजी लगता हैं लेकिन यह बिलकुल सच बात हैं। आइये इसके बारे में ओर जानकारी जानते हैं।

इस म्यूजियम का नाम है आइसलैंडिक फैलोलॉजिकल म्यूजियम। यह अपने आप में दुनिया का एक अनोखा म्यूजियम है। यहां पर मछलियों और जानवारों से लेकर इंसानों तक के लिंगों (जननांगों) का संग्रह किया गया है। इस लिंग म्यूजियम की स्थापना आइसलैंड के निवासी सिगरदर जारटार्सन ने 1997 में की थी।

इस म्यूजियम में आइसलैंड की धरती और पानी में पाए जाने वाले ज्यादातर बच्चे पैदा करने वाले स्तनपायी प्राणियों के लिंगों का संग्रह किया गया है। इन लिंगों की कुल संख्या 215 से अधिक है। यहां पर जो 215 से अधिक लिंग रखे हुए हैं उनमें से 56 लिंग तो केवल 17 अलग-अलग जातियों की व्हेल मछली के हैं। इनमें से 36 लिंग 7 अलग-अलग तरह की सील के तथा बाकी के लिंग आइसलैंड की धरती पर मिलने वाले 26 प्रकार के अन्य बच्चे पैदा करने वाले स्तनपायी जीवों के हैं, जिनमें इंसान भी शामिल है। इसके अलावा कुछ लिंग तो यहां पर विदेशी जानवारों के हंै। इस प्रकार कुल मिलाकर 300 से भी अधिक लिंग के नमूने यहां संग्रहित किये गए हैं।

इस म्यूजियम में अभी तक दुनिया के चार लोगों ने अपनी मृत्यु के पश्चात लिंग गिफ्ट करने का वादा कर चुके हैं। जिन चार लोगों ने अपने लिंगों को इस म्यूजियम के लिए दान किया है उनमें से एक व्यक्ति का लिंग अभी तक इस म्यूजियम को प्राप्त भी हो चुका है। जिस व्यक्ति का लिंग अभी इस म्यूजियम को मिला है वह आइसलैंड के टूरिस्ट गाइड पॉल एरासन (95 साल) का है। हालांकि उम्र अधिक हो जाने के कारण उनका लिंग काफी सिकुड़ चुका था। उनका यह लिंग अंडकोष के साथ एक जार में रखा है। अमेरिकी निवासी जोना फॉल्कन जिनका लिंग पूरी दुनिया का सबसे बड़ा लिंग है, उन्होंने भी मृत्यु के पश्चात अपना लिंग म्यूजियम को दान करने की घोषणा की है।

अब तक यहां जितने भी लिंग रखे गये हैं उनमें सबसे बड़ा लिंग व्हेल मछली का है जिसके लिंग की लम्बाई 67 इंच है और सबसे कम लम्बाई का लिंग हेमस्टर की पेनिस बोन है जिसकी लम्बाई मात्र ।081 इंच है। इसे देखने के लिए मेग्निफाइन ग्लास कि जरुरत पड़ती है। ज्ञात हो कि पेनिस बोन, पेनिस में पाई जाने वाली हड्डी होती है जो की इंसानों के पेनिस में नहीं होती है लेकिन कई जानवरो जैसे गोरिल्ला, चिम्पांजी आदि में यह हड्डी पाई जाती है।