पत्नी को जींस नहीं पहनने देता था पति, महिला ने थाने में करा डाला मामला दर्ज

अक्सर कई मामले ऐसे सामने आते हैं जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया हैं जिसमें एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं कि वह उसे जींस नहीं पहनने देता था हैं। आपको हैरानी जरूर होगी लेकिन यह सच हैं। इस मामले में महिला का कहना है कि उसका पति उसे जींस पहनने मना करता है और जींस पहनने वाली लड़कियों को भी अपशब्द कहता है। केवल यही नहीं बल्कि महिला ने इस मामले में अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप भी लगाया है। खबरों के अनुसार महिला मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती है और उसकी उम्र 37 साल है।

उसकी शादी दो साल पहले हुई थी और हाल ही में महिला ने जो शिकायत दर्ज करवाई है उसमे उसने कहा है कि, 'जब वो जींस पहनकर नौकरी के लिए जाती थी तो उसे तलाक देने की धमकी दी जाती थी।' इस शिकायत को दर्ज करवाने वाली महिला की यह दूसरी शादी है, जबकि उसके पति की यह तीसरी शादी है। इस मामले में महिला ने शादी से पहले ही पति के साथ अकेले रहने की बात कही थी और इस पर पति भी राजी हो गया था। करीब दो साल तक तो दोनों एक साथ रहे, लेकिन बाद में महिला के पति ने उसे ससुराल में रहने और मॉडर्न कपड़े ना पहनने के लिए कह दिया।

अब महिला का कहना है जब उसने पति की बातों को मानने के लिए मना कर दिया तो पति ने उसे तलाक की धमकी दी। इसी के साथ पति ने महिला को नौकरी छोड़ने तक के लिए भी कह दिया। वैसे महिला के बारे में बात करें तो वह एक आईटी कपंनी में नौकरी करती है। खबरों के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।