1300 साल से बिल्कुल नहीं बदला इस होटल का रूप, बना चुका है 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स'

अक्सर आपने देखा होगा कि कई होटल ऐतिहासिक रूप लेकर बनाए जाते हैं जो कि इतिहास की गाथा को दर्शाते हैं और समय-समय पर इनका नवीनीकरण होता रहता हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जो पीछले 1300 साल से बिल्कुल नहीं बदला है और अपने कारनामे के चलते 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में भी नाम दर्ज करा चुका हैं। तो आइये जानते हैं इस होटल के बारे में।

इस होटल का नाम है 'निशियामा ओनसेन कियूनकन'। इसे फुजिवारा महितो नाम के व्यक्ति ने वर्ष 705 में बनवाया था। करीब 1300 साल पुराने इस होटल को आज उनके परिवार की 52वीं पीढ़ी चला रही है। इस होटल में दुनियाभर से लोग आते हैं, जिसमें कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। यह होटल अपने आलीशान गर्म झरनों के लिए प्रसिद्ध है, जो इसे अन्य होटलों से अलग और सबसे खास बनाता है।

इस होटल के एक तरफ खूबसूरत नदी बहती है, तो दूसरी तरफ घना जंगल है। होटल की खिड़की खोलने पर आपको यहां का नजारा इतना शानदार दिखेगा कि आपको फिर यहां से जाने का मन नहीं करेगा। इस होटल में कुल 37 कमरे हैं, जिसका एक रात का किराया करीब 33 हजार रुपये है। समय-समय पर इस होटल का नवीनीकरण होता रहता है। आखिरी बार साल 1997 में इसका नवीनीकरण किया गया था।