एक मिनट में युवक ने कर डाला कुछ ऐसा कि खुद केद्रीय मंत्री ने शेयर किया उसका वीडियो, देखें यहां

अपनी काबिलियत से पहचान बनाने वालों को हमेशा याद रखा जाता हैं उनकी सराहना की जाती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर मणिपुर के एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसने अपने नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया हैं। इसका वीडियो खुद कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया हैं। हम बात कर रहे हैं 24 वर्षीय थौनाओजम निरंजॉय सिंह की जिन्होनें हाल ही में 1 मिनट में 109 फिंगर टिप्स पुशअप्स पूरे कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

निरंजॉय सिंह के इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर उनका वीडियो पोस्ट कर उन्हें बधाई दी और लिखा कि 'एक मिनट में सबसे ज्यादा पुश-अप्स (फिंगरटिप्स) के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले मणिपुरी युवा टी. निरंजॉय सिंह की अविश्वसनीय शक्ति को देखकर आश्चर्य होता है। मुझे उनकी उपलब्धि पर बहुत गर्व है।' वहीं दूसरी तरफ रिजिजू के अलावा कई राजनेताओं, फिटनेस के प्रति उत्साही और नेटिजन्स ने ट्विटर पर सिंह और देश में उनके योगदान की सराहना और सराहना की।

जी हाँ, केवल यही नहीं बल्कि इससे पहले निरंजॉय ने 105 पुशअप्स का रिकॉर्ड भी साल 2009 में बनाया था। वहीं अब उन्होंने 13 साल बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है और 109 पुश अप्स सिर्फ 1 मिनट में किए हैं। इस समय उनके पुश अप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको हम यह भी बता दें कि निरंजॉय सिंह पहले भी दो बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।