सिर पर रख कर एक मिनट में फोड़ डाले 42 नारियल, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम, देखें वीडियो

भारत के केवी सैदालवी हर साल अपने नाम एक गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स जोड़ लेते है। उन्होंने नया रिकॉर्ड नारियल फोड़ने का बनाया है। सैदालवी ने एक मिनट में 42 नारियल फोड़ डाले। हालांकि शुरूआत उन्होंने थोड़ी धीमी की। लेकिन एक बार लय में आने के बाद उन्होंने रिकॉर्ड पर कब्जा कर लिया। आपको बता दे, केवी सैदालवी 30 साल से एक पेशेवर मार्शल आर्टिस्ट हैं। वो खेल को बढ़ावा देने के हमेशा कुछ न कुछ नया करते हैं। वो कराटे, कुंग फू, ताइक्वांडो और कलारी सहित कई चीज़ों के एक्सपर्ट हैं।

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शेयर किया वीडियो

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उनका 3 मिनट से ज्यादा का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। उनका नारियल फोड़ने का उनका अंदाज भी बेहद निराला है। मैदान पर एक बड़ा सा सर्कल बनाने के बाद उन्होंने 6 लोगों बिठाया। हर किसी के सामने नारियल के ढेर लगा दिए। इसके बाद बारी-बारी से हर कोई अपने सिर पर नारियल रखता गया और फिर सैदालवी ने नानचाकू की मदद से फोड़ते चले गए।

वीडियो में आप देखते सकते है कि नारियल फोड़ने के बाद उन्होंने अनानास को काटना शुरू किया। यहां भी लोगों को एक लाइन से बिठाया गया जिनके सिर पर अनानास रखा हुआ था। उन्होंने महज 30 सेकंड में 75 अनानास काट डाले। इसके बाद उन्होंने अपने पैर से 30 सकेंड में 36 पाइन बोर्ड को भी तोड़ डाला।