यहाँ लोग टॉयलेट के लिए खर्च करते हैं 1000 रूपये , 2 घंटे बाद आता है नंबर

वर्तमान समय में भारत में स्वच्छता अभियान बड़े जोरों से चलाया जा रहा हैं। जिसके चलते जगह-जगह कई सार्वजनिक टॉयलेट भी बनाये गए हैं और उसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा हैं। लेकिन कई लोग अभी भी इस फ्री सुविधा के होने के बावजूद सार्वजनिक टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वही आज हम आपको एक ऐसे टॉयलेट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे इस्तेमाल करने के लिए लोग 1000 रूपये तक खर्च कर देते हैं। तो चलिए जानते हैं इस टॉयलेट के बारे में कि क्या है इसमें ऐसा ख़ास।

यह टॉयलेट न्यूयॉर्क के मैनहेटन में पॉपुलर Guggenheim म्यूजियम में स्थित है। जो कि 18 कैरेट गोल्ड से बना टॉयलेट है। सोने से बने इस टॉयलेट के लिए लोगों को 2-2 घंटे तक लाइन में लगना पड़ता हैं।

इसे बनाने में करीब 1 मिलियन डॉलर से 1.7 मिलियन डॉलर (6.8- 11 करोड़ रुपए) का खर्च आया है। जिस रैस्टरूम में इसे रखा गया है वहां पहले चीनी मिट्टी की बनी टॉयलेट सीट रखी हुई थी। बाद में उस रैस्ट रूम में ही इस गोल्ड सीट को रखकर यूनिसैक्स टॉयलेट बना दिया गया। म्यूजियम में रखे इस गोल्ड टॉयलेट को आम लोगों के लिए तैयार किया है।

म्यूजियम की टिकट लेकर अंदर जाने वाला कोई भी शख्स इसका इस्तेमाल कर सकता है। इसका यूज करने के लिए 15 डॉलर (लगभग 1000 रुपए) की एंट्री फीस लगती है, हालांकि इसके लिए लोगों को करीब 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। टॉयलेट के लिए अलग से एक सिक्योरिटी गार्ड तैनात किया गया है, इसके अलावा एक सफाई कर्मचारी भी हर समय मौजूद रहता है जो हर इस्तेमाल के बाद इसकी सफाई करता है। यह दुनिया का अजीब टॉयलेट है।