VIDEO : शाहरुख के छैय्यां-छैय्यां गाने पर इस ग्रुप ने विदेश में दिखाया देसी गाने का जलवा

शाहरूख खान के छैय्यां-छैय्यां गीत के सभी दिवाने हैं। जब भी यह बजता हैं तो पैर अपनेआप थिरकने लगते हैं। इस गीत में शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा ने एक ग्रुप के साथ ट्रेन के ऊपर डांस किया हैं। इस बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें एक ग्रुप इस देसी गाने पर विदेश में जलवा बिखेरते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को देखकर लोगों ने इसे खूब शेयर भी किया है और इसे जमकर प्यार भी दिया है। लोग इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स भी कर रहे हैं।

वीडियो में 4 दोस्तों का एक ग्रुप ‘दिल से’ फिल्म के छैय्यां-छैय्यां गाने पर अपने ही स्टाइल में डांस करते हुए दिख रहे हैं। गाने में जहां ट्रेन पर शाहरुख और मलाइका ने एक ग्रुप के साथ डांस किया था, वहीं ये दोस्त एक कैंपिंग वैन पर अपना जलवा दिखा रहे हैं। ये वीडियो ओरिजनल गाने से थोड़ा अलग है, लेकिन देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।

ये वीडियो jainil_dreamtodance नाम के Instagram Account से शेयर किया गया है। वीडियो को जैनिल मेहता ने शेयर किया है। वे खुद एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वीडियो लॉस एंजेलस में एक ट्रिप के दौरान बनाया गया है। आपको बता दें कि ये गाना 90 के दशक में बेहद मशहूर रहा है और इसके डांस स्टेप्स आज भी लोगों को काफी पसंद आते हैं। ए आर रहमान की धुन पर थिरकते चारों दोस्तों को देखकर आपका भी डांस करने का मनकरने लगेगा। यूं तो इस पर तमाम इंस्टाग्राम रील्स आपने देखी होंगी, लेकिन ये रील वाकई खास है।