शादी के बाद सुहागरात पर हुआ ऐसा खुलासा कि ठनक गया दूल्हे का माथा

भारत में शादी दो लोगों के साथ ही दो परिवारों का बंधन भी मानी जाती हैं। भरोसा ही हैं जो इस रिश्ते को मजबूत बनाता हैं। हांलाकि एक-दूसरे के बारे में कई बातें शादी के बाद ही पता चल पाती हैं। ऐसे में कानुपर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक दूल्हा अपनी चांद सी दुल्हन को ब्याह कर घर लाया। लेकिन सुहागरात पर एक ऐसा खुलासा हुआ की दूल्हे का माथा ठनक गया और उसने अपना सर पिट लिया। दरअसल व्यक्ति जिसे चांद सी दुल्हन समझ रहा था वो एक ट्रांसजेंडर था। शख्स ने ससुराल वालों पर धोखा देने का आरोप लगाया है। दूल्हे ने ससुराल वालों के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

दायर शिकायत के अनुसार, 28 अप्रैल को कानपुर के शास्त्री नगर निवासी व्यक्ति ने पनकी इलाके की लड़की से शादी की। शादी के पश्चात् सुहागरात में फिजिकल होते वक़्त असहजता महसूस हुई। लड़के ने पत्नी को कुछ समय तक देखा। उसे अक्सर बीमारी और दूसरी समस्यां रहती थी। वो प्रत्येक समय रात में असहज रहती थी। उसे लगा कि उसकी सेहत ठीक नहीं है। वो स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास ले गया। वहां ले जाने के पश्चात् पता चला कि उसकी पत्नी ट्रांसजेंडर है। शख्स ने शादी के 51 दिन पश्चात् पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट के साथ ससुराल वालों और ट्रांसजेंडर के खिलाफ प्राथमिकी दायर कराई है।