दुल्हन की साड़ी देख मंडप छोड़ भागा दूल्हा

अक्सर छोटी-छोटी बातों पर शादी के मंडप से बारात वापिस लौट जाती है। कर्नाटक के हासन जिले में भी एक ऐसी ही घटना हुई। यहां एक दूल्हा अपनी ही शादी छोड़कर इसलिए भाग गया क्योंकि घर वालों को दुल्हन की साड़ी पसंद नहीं आई। यह एक लव मैरिज थी, जिसे अरेंज मैरिज में तब्दील किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूल्हा बीएन रघुकुमार अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

दरअसल, बीते बुधवार 29 साल का रघु बारात लेकर अपनी प्रेमिका के चौखट पर पहुंचा। शादी के दौरान जब रस्में चल रही थीं, तभी लड़के के परिजनों ने दूल्हन की साड़ी को लेकर आपत्ति जताई। रघु के घर वालों को दूल्हन की साड़ी पसंद नहीं आई, उनका कहना था कि संगीता ने घटिया क्वालिटी की साड़ी पहनी थी। इतना कुछ होने के बाद रघु के परिजनों ने संगीता से साड़ी चेंज करने के लिए कहा था। रघु के परिजनों की ये बात संगीता के परिजनों को नहीं पसंद आई और हंगामा हो गया। एक छोटी सी बात पर इतना हंगमा हो गया कि रघु के परिवार ने शादी के लिए मना कर दिया। शादी के लिए मना करने के बाद परिजनों ने रघु को वहां से भाग जाने के लिए कह दिया। फिलहाल इस पूरे मामले में संगीता के परिजनों ने आरोपी रघुकुमार के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया है। फिलहाल रघु पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

बता दे, रघु और संगीता के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध थे। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी के लिए तैयार होने के बाद कपल ने अपने-अपने घर वालों से बात की। जिसके बाद दोनों के घर वालें शादी के लिए राजी हो गए।