फेरे से पहले दूल्हे ने रख दी ऐसी मांग, सुन मंडप पर बेहोश हुई दुल्हन

शादी में अनोखी मांग के किस्से आपने कई सुने और देखे होंगे लेकिन इस तरह की मांग करने वाले के बारे में आप आज पहली बार जानेंगे। दरहसल, यह मामला राजस्थान का है जहां जीतेन्द्र कुशवाहा की शादी ग्वालियर की सपना से तय हुई थी। लेकिन फेरों से पहले दूल्हे ने ऐसी मांग कर दी कि दुल्हन मंडप में बेहोश होकर गिर पड़ी। शादी में फेरे के वक्त ही दूल्हे ने एक लाख रुपये वाली बाइक की डिमांड रख दी।

उसका कहना था कि फेरे तभी होंगे, जब बाइक मिलेगी। यह सुनते ही दुल्हन मंडप में बेहोश हो गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया और फिर मामला सुलझाया गया। लड़की के परिजनों ने बताया कि उसे दूसरी कंपनी की बाइक दी जा रही है। यह सुनते ही जीतेन्द्र नाराज हो गया और बोला- अब फेरे तभी होंगे, जब उसके मन के मुताबिक बाइक मिलेगी। यह सुनते ही शादी के मंडप में बैठी सपना बेहोश हो गई। लोगों ने जीतेन्द्र को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माना। वहीं वर-वधू पक्ष में झगड़ा होने लगा। लोगों ने जीतेन्द्र और उसके पिता हरगोविंद कुशवाहा को समझाया कि सपना के पिता जीवित नहीं है फिर भी उसके घरवाले उसकी अच्छी तरह से शादी कर रहे हैं।

शादी समारोह में कोई कमी नहीं रखी गई है। इसलिए दूल्हा एक लाख की बाइक वाली जिद छोड़ दे। हंगामे की खबर सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दूल्हे को समझाया। उसे दहेज एक्ट का डर दिखाया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने वर पक्ष से लिखकर लिया कि शादी के बाद ससुराल में लड़की को तंग नहीं किया जाएगा। इन सबके बाद जितेंद्र और उसके परिजन शादी को तैयार हुए। फेरे लिए और फिर दुल्हन को विदा कराकर ले गए।