दुल्हन के वेडिंग हॉल में आते ही दूल्हे ने स्टेज से बजाई सीटी, फिर दोनों ने जमकर किया डांस, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

पहले शादियों में आमतौर पर दूल्हा-दुल्हन के परिवार वाले और दोस्त डांस करके माहौल को रंगीन बनाते हैं लेकिन बदलते समय के साथ अब दूल्हा और दुल्हन भी अपनी शादियों में नाचते हुए देखें जाते हैं। दूल्हा और दुल्हन के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते है। ऐसे में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हे को मंच पर खड़ा देखा जा सकता है जहां वह अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा है। दुल्हन जैसे ही वेडिंग हॉल में आती है, दूल्हा उसे देखने के बाद सीटी बजाने लगता है। इस बीच, दुल्हन भी मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। वह अपने दोस्तों के साथ खुशी से नाच रही है। दूल्हा भी दुल्हन के पास पहुंच जाता है और दोनों एक साथ पूरे उत्साह के साथ मस्ती से नाचते हैं।

दुल्हनिया नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने इस वीजियो को शेयर किया है। इस अकाउंट पर अक्सर शादी के ऐसे मजेदार वीडियो शेयर किए जाते है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, 'जब दूल्हा बहुत उत्साहित होता है और दुल्हन और भी अधिक उत्साहित होती है, तो आप जान जाते हैं कि शादी मजेदार होने वाली है,' दूल्हा-दुल्हन के इस डांस वीडियो को अब तक 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले चुके है।