शादी तय होने के अगले दिन मिला लड़की का मोबाइल बीजी, युवक ने तोड़ दिया रिश्ता

शादी पक्की होने के कुछ दिन बाद टूट जाना आज के समय में आम बात हो गई है। शादी टूटने की लड़के लड़कियों द्वारा अलग-अलग वजह बताई जाती है लेकिन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से शादी टूटने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसकी वजह लड़की का फोन बिजी होना बताया गया है।

खजनी क्षेत्र के छपिया गांव के युवक की शादी गुलरिहा के एक गांव में तय हुई थी। लड़की मुंह दिखाई की रस्म के बाद दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी भी पहनाई। शादी तय होने के दूसरे ही दिन से युवक ने फोन पर बात करना शुरू कर दिया। बातचीत में तालमेल नहीं बैठा, फोन करने पर लड़की का मोबाइल बिजी मिला, जिसके बाद लड़के ने शक की वजह से शादी तोड़ दी। यही नहीं, इसी के साथ उसने दूसरी जगह शादी भी तय कर ली। जब इस बात की जानकारी लड़कीवालों को हुई तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। लोगों के मुताबिक, युवक का मंगलवार को तिलक था। लड़की के परिजनों को जब तिलक चढ़ने की जानकारी हुई तो वे लड़केवालों के घर पहुंच गए और पुलिस बुला ली। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।