अनोखी बकरी जिसे पसंद हैं मछली खाना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इसका वीडियो

इस जीवनचक्र में कई तरह के जानवर हैं जिनमें से कुछ शाकाहारी तो कुछ मांसाहारी होते हैं। बकरी को शाकाहारी माना जाता हैं जो पत्ते और घास खाकर जिंदा रहती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी अनोखी बकरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे मछली खाना पसंद हैं और इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।

Goat eating fish pic.twitter.com/o85jmNR3DY

— UncleRandom (@Random_Uncle_UK)

इस क्लिप में एक बकरी मछली को टोकरी से निकालकर चबाती नजर आ रही थी। वीडियो देखने के बाद भी लोगों के लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि ऐसा कुछ भी हो सकता है। इस मांसाहारी बकरी ने सभी को हैरान कर दिया है। बकरियों को आमतौर पर घास, पत्ते या अनाज खाते हुए देखा जाता है लेकिन मछली खाने वाले इस बकरी के दृश्यों ने लोगों को हैरान कर दिया है।