महिला के प्राइवेट पार्ट में दर्द होने का कारण जान उड़े डॉक्टर्स के भी होश! मिला कांच का ग्लास

मेडिकल इतिहास में कई बार ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जो डॉक्टर्स को भी सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला हैं अफ्रीका में जहां महिला के प्राइवेट पार्ट में दर्द होता था और जब इसकी जांच की गई तो हर कोई हैरान रह गया। महिला के प्राइवेट पार्ट से 8 सेंटीमीटर लंबा कांच का ग्लास मिला हैं। मामला तुनीसिया (Tunisia) का हैं जहां की 45 साल की महिला हमेशा ये दावा करती थी कि उसके प्राइवेट पार्ट में हल्का दर्द रहता है और उसे बार-बार पेशाब जाना पड़ता था। उसे लगा कि उसे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) है इसलिए वो डॉक्टर के पास चेकअप करवाने के लिए गई। मगर चेकअप में पता चला कि वो कोई आम इंफेक्शन नहीं है। उसके शरीर में 8 सेंटीमीटर लंबा ब्लाडर स्टोन मिला जिसे देख डॉक्टर भी दंग हो गए।

मगर जब स्टोन को गहराई से देखा गया और उसे शरीर से निकाला गया तब असली बात पता चली जिसने महिला के केस को सुर्खियों में ला दिया। तुनीसिया के सफाक्स शहर में हबीब बॉर्ग्यूईबा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में ये मामला सामने आया। आपको बता दें कि ब्लाडर स्टोन एक कांच का ग्लास था जो महिला के प्राइवेट पार्ट में घुसा था और ब्लाडर तक पहुंच गया था। शरीर से ग्लास को ओपन सर्जरी के जरिए हटाया गया। और दो दिन के बाद ही महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया था। ये ऑपरेशन साल 2021 के अंत में हुआ था और दावा किया जा रहा है कि अब उसकी तबीयत पूरी तरह से ठीक है।

रिपोर्ट में दावा किया गया कि कुछ साल पहले महिला के साथ यौन उत्पीड़न के दौरान ये उसके शरीर में डाला गया होगा मगर इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है और महिला ने भी इस दावे पर पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार महिला के यूरिन में रेड ब्लड सेल रेंज 23-25 था जबकि आम लोगों के यूरिन में 4 या उससे कम होता है।