कुछ घंटों की शादी के लिए मर्दों का इंतज़ार करती हैं यहां लड़कियां

इस दुनिया में विभिन्न परम्पराओं को मानने वाले लोग रहते हैं जिनके रीति-रिवाज भी अलग होते हैं। कुछ रिवाज ऐसे होते हैं जो विचित्र होते हैं और हैरानी में दाल देते हैं। ऐसा ही एक अनोखा रिवाज चीन के शीलिंग घाटियों में रहने वाले लोग मनाते हैं जहां लड़कियां कुछ घंटों की शादी के लिए मर्दों का इंतज़ार करती हैं। इसमें दुल्हन अपना मन चाहा वर चुनती हैं, फिर उसके साथ कुछ घंटे बिताने बाद अलग हो जाती है।

सदियों से चली आ रही इस परम्परा के अनुसार दुल्हन खुद अपनी पसंद का दूल्हा चुनती है और फिर कुछ घंटों के बाद उसे छोड़ भी देती हैं। शादी के लिए दुल्हन अजनबी लोगों को ही चुनती हैं। खासकर वहां घूमने आये पर्यटकों को दूल्हा चुना जाता है। लड़कियां यहां नाव के पास छतरी लेकर पर्यटकों के इंतजार में खड़ी रहती हैं। पर्यटक के आने के बाद वह उन्हें अपने घर की तरफ ले जाती हैं। घरवाले भी बेसब्री के साथ पर्यटक का इंतजार करते हैं।

दूल्हा चुनने के बाद पूरे घर को अच्छी तरह से सजाया जाता है। दुल्हन का पिता पर्यटक को शादी की सारी रीति-रिवाज और रस्मों को समझाता है। इसके बाद दुल्हन अपने हाथों से एक लाल कपड़े को पर्यटकों पर फेंकती है। जिस शख्स पर भी ये कपड़ा गिरता है उसे दूल्हे की पोशाक पहनाई जाती है और फिर धूमधाम से दोनों की शादी की जाती है। फिर दोनों कुछ घंटों के बाद ही अलग हो जाते हैं।